सिद्धार्थनगर : कृष्णा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 450 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Voice Of News 24

28 Nov 2024 22:33 PM

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के भनवापुर क्षेत्र के एक विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 450 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें उचित सलाह भी दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक के सुकालाजोत स्थित कृष्णा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के करीब 450 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

इस दौरान पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह कहा, “लोगों की सेवा करना सबसे बड़े पुण्य का कार्य है।” उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवी गतिविधियों के आयोजन से लोगों को प्रेरणा मिलती है और उन्हें समाज के भले के लिए आगे आना चाहिए।
प्रबंधक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस शिविर में बस्ती से ओम आर्थोपेडिक एंड मल्टी स्पेशलिटी के संरक्षक डॉ. डी. के. गुप्ता, संचालिका डॉ. निधि एवं उनकी टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया। शिविर का समय सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक था, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी गई।

इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ ने कैंसर के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि इसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपीलीमा वायरस (एचपीवी) होता है, जो यौन संबंधी संक्रमण से फैलता है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण इलाकों में यह बीमारी महामारी का रूप धारण कर चुकी है। इससे बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष के बच्चों को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाना बेहद जरूरी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.