सिद्धार्थनगर में धरने पर बैठे लेखपाल, जाने कारण

Voice Of News 24 

28 Nov 2024 22:24 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में लेखपालों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है, साथ ही जल्द से जल्द अपने मांगों को पूरा करने पर जोर दिया है। क्या कुछ है लेखपालों की मुख्य मांगें? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर में लेखपालों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं। इसी कड़ी में आज इटवा तहसील प्रांगण में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार लेखपालों की मांग है कि हमारे मृतक लेखपालों के वारिसों को उनका बकाया धन मिलने,कई लेखपालों के निलंबन को वापस लेने और खसरा खतौनी की कॉपी देने जैसी कई मांग कर रहे है। आपको बताते चलें कि विगत दिनों जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद उत्तर प्रदेश लोकपाल संघ अध्यक्ष अजय कुमार गुप्त को सरकारी कार्यों में अपने दायित्वों के निर्वहन न करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस पर उपजिलाधिकारी इटवा से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से इनकार कर दिया मौखिक रूप से बताया कि मृतक लेखपालों की फाइल 1 हफ्ता पहले ही यहां से जा चुकी है। लेखपाल खसरा खतौनी की कॉपी ऑनलाइन उपलब्ध है वहां से प्राप्त कर सकते है। आखिर सरकार डिजिटल इंडिया के तहत ही सारे काम ऑनलाइन उपलब्ध करवा रही है।

 

Voice Of News 24