सिद्धार्थनगर : छेड़छाड़ की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस को मनबढ़ो ने बनाया बंधक, छीन लिया मोबाइल फोन,18 लोगों पर केस दर्ज

Voice Of News 24

28 Nov 2024 22:03 PM

लोटन (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र में कुछ मनबढ़ पुलिस के सामने भिड़ गए और बीच-बचाव में आई पुलिस को मनबढ़ो ने बंधक बना लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बा निवासी इबरार और उनकी पत्नी तथा बहन सिद्धार्थनगर जिले के ठोठरी बॉर्डर के पास रिश्तेदारी में गई हुई थीं। मंगलवार की दोपहर वह लोग ऑटो से वापस घर आ रहे थे। आरोप है कि धरमौली गांव निवासी कुछ मनबढ़ों ने महिला और उसकी ननद के साथ छेड़खानी करने लगे और भाई को बेरहमी से पीटने लगे।

जब भाई ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने बाइक से उनका पीछा किया और ऑटो को रोककर भाई को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह बचकर इबरार ने अपने भाई नजीर को फोन करके बुलाया। नजीर ने तत्काल इसकी सूचना हरबंशपुर पुलिस चौकी पर दी। चौकी से दो पुलिस वाले सूचना पर धरमौली गांव में जांच करने पहुंचे तभी पुलिस के सामने ही इबरार और आरोपी युवकों के बीच फिर मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे लड़की के भाई नजीर को दो दर्जन लोगों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसके सर में गंभीर चोटे आ गई।
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह नजीर की जान दबंगों से बचाई और उसके छोटे भाई इबरार के साथ बुरी तरह से घायल नजीर को अस्पताल भेजवा दिया।

जब सामने आई तो दबंगों को बुरा लगा, जिसके कारण दबंगों ने पुलिसकर्मियों का फोन छीना और उनको एक कमरे में बंद कर दिया। इस घटनाक्रम की जानकारी जब कोतवाली पुलिस को हुई तब फोर्स मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाया।
इस मामले में बंधक बनाए गए सिपाही जयहिंद की तहरीर पर लोटन कोतवाली में 18 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस दूसरे की कैसे करेगी सुरक्षा जब इस तरह के मनबढ़ पुलिस की ही सुरक्षा की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि प्रशासन के रखवालों के लिए प्रशासन किस तरह की कार्रवाई करती है।

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.