अम्बेडकरनगर : फंदे से लटकता मिला युवक का शव, कारणों की खुलासा करने में जुटी पुलिस

मृतक युवक फाइल फोटो

Voice Of News 24 

28 Nov 2024 12:34 PM

हॅसवर (अम्बेडकरनगर) 

अम्बेडकरनगर में एक युवक का शव निर्माणाधीन घर में फंदे से लटकता मिलने पर सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस मामले को स्पष्ट करने में जुट गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद अम्बेडकरनगर के थाना हॅसवर अंतर्गत महमूदपुर निवासी प्रभात पुत्र इंद्रजीत का शव लखनपुर के पास निर्माणाधीन मकान में अज्ञात कारणों से मिला है। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक के इस घटनाक्रम का खुलासा करने में पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.