Voice Of News 24
26 Nov 2024 PM
बृजमनगंज (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज अंतर्गत महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को संविधान की महत्ता को समझाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज संविधान दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बृजमनगंज में प्रार्थना सभा में संविधान की प्रस्तावना का शपथ ग्रहण कराया गया। इसके साथ ही कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी छात्र छात्राओं को कक्षा में क्विज प्रतियोगिता कराया गया। प्रत्येक कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को चुनकर उन्हें बहुविकल्पीय प्रश्न के रूप में पुनः प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराया गया, जिन्हें बुद्ध से कबीर तक संस्था की तरफ से “हर हाथ संविधान” नमक बुकलेट भेंट किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं की संख्या 58 थी। इनकी पुनः बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी परीक्षा कराई गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा रोशनी एवं अल्तमस प्रथम स्थान, कक्षा 10 की छात्रा प्रिया द्वितीय स्थान, कक्षा 9 का छात्र बृजेश तृतीय स्थान प्राप्त किए। सभी स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम अवतार की तरफ से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता रामबरन ने कहा कि यह संविधान हमारे जीवन जीने के लिए अति महत्वपूर्ण है, इसी के तहत हम बेहतर जीवन जी पा रहे हैं, भारतीय संविधान हमें जीवन जीने की हर वो अधिकार प्रदत्त कराता है जो जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि भारत का संविधान हमें गरिमामय जीवन जीने के लिए हर अधिकार देता है,इस अवसर समस्त अध्यापक समेत विद्यालय के हजारों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
महराजगंज : “अपने हकों के लिए लड़ना अपका संवैधानिक अधिकार है” समाजसेवियों ने संविधान दिवस पर लोगों को किया जागरूक, दिए बधाइयांhttps://t.co/GFc9CzAUUc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2024























