Voice Of News 24
22 Nov 2024 22:29 PM
नौतनवा (महराजगंज)
महराजगंज जिले के नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में कुछ समाजसेवियों ने संविधान दिवस के अवसर पर सामने आकर लोगों को संविधान के बारे में दी जानकारी, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सबसे पहले समाजसेवियो ने सभी क्षेत्रवासियों को संविधान दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों के समक्ष संविधान के प्रति अपने विचारों को रखतें हुए कहा कि आप इसको जानते हैं या नहीं जानते हैं, मानते हैं या नहीं मानते हैं, आप किसी भी जाति या धर्म के हैं, यह सबके हितों की रक्षा करता है। संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि लाखों लोगों के सपनों और बलिदानों का परिणाम है, जो सर्वोपरि है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज ग्राम सभा बैरवा भरपुरवां में संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और लोगों को इसके बारे में बताया गया।
इस दौरान समाजसेवी युनुस खान, ग्राम प्रधान सुग्रीव यादव समाजसेवी जितेंद्र गौतम और समाजसेवी संजय सहित तमाम समाजसेवी और ग्रामवासी मौजूद रहे।
महराजगंज:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौतhttps://t.co/d0GjxZJTDR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2024























