Voice Of News 24
26 Nov 2024 17:18 PM
महराजगंज
महराजगंज के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर हुए इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर हुए इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक को कई मीटर तक घसीटा गया।
घटना के बाद, राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दोनों बाइक सवार युवक ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के निवासी थे। मृतक युवक की हाल ही में शादी हुई थी, और उसके परिवार में एक तीन महीने की बेटी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस हादसे ने मृतक के परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 26 नवंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/tqAXT9ZidS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2024























