महराजगंज:नवनिर्वाचित सपा विधायक नसीम सोलंकी महराजगंज जिला कारागार पहुंच, पति इरफान सोलंकी से की मुलाकात

Voice Of News 24 

25 Nov 2024 20:58 PM

महराजगंज

कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सपा विधायक नसीम सोलंकी आज महराजगंज जिला कारागार पहुंची,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सपा विधायक नसीम सोलंकी आज महराजगंज जिला कारागार पहुंची, जहां उन्होंने अपने पति इरफान सोलंकी से मुलाकात की, जहां उन्होंने अपने पति, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात की। नसीम सोलंकी ने हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में सपा के टिकट पर जीत हासिल की, जबकि उनके पति इरफान सोलंकी पिछले दो वर्षों से जेल में बंद हैं।

जीत के बाद खुशी का इज़हार

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए नसीम सोलंकी ने अपनी जीत की खुशी साझा की। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल उनके और उनके परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं, लेकिन जनता का समर्थन और सपा व कांग्रेस के सहयोग से उन्हें यह सफलता मिली। उन्होंने कहा, “हमारी जीत में जनता का आशीर्वाद और सपा-कांग्रेस गठबंधन का बड़ा योगदान है।”

इस अवसर पर नसीम सोलंकी के साथ सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने इस सीट को खाली कराने के लिए दबाव डाला था, लेकिन कानपुर की जनता ने उपचुनाव में सपा का समर्थन कर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। बाजपेई ने इसे बीजेपी के लिए चेतावनी बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार का अहंकार स्वीकार्य नहीं है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]