महराजगंज : घुघली में पुलिस ने 14 लोगों पर केस दर्ज कर चार को उठाया, जाने पूरा मामला

Voice Of News 24 

24 nov 2024 21:38 PM

घुघली (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों पर केस दर्ज करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के अमोढ़ा गांव में विवादित जमीन पर ईंट रखने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। इस हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार पहले पक्ष के जितेंद्र का आरोप है कि गांव के सरल गली की जमीन पर ईंट रखकर उसे बंद कर रहे थे। जब मना किया गया तो उन्होंने मारपीट की, जिससे उनकी मां सोनमती, पत्नी अर्चना और भाई शंभू को गंभीर चोटें आईं। दूसरे पक्ष के सरल ने तहरीर में आरोप लगाया कि जितेंद्र और उनके समर्थकों ने गोलबंद होकर उनके ऊपर हमला किया।घायल हुए लोग

मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 8 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में घुघली थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मारपीट में घायल हुए लोगों का इलाज जारी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.