Voice Of News 24
23 Nov 2024 22:17P M
बांसी (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी थाना कोतवाली में समाधान दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजागणपति आर और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा पहुंचकर लोगों की समस्यायों को सुना गया तथा उचित कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को यह निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण उच्च अधिकारियों से होना है,उन्हें उचित समय पर रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि सही तरीके से और समय पर समाधान हो सके।
इस दौरान एसडीएम बांसी प्रदीप कुमार यादव, सीओ मयंक द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
महराजगंज : पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा किया गया झंण्डा रोहण, जाने इस अवसर का पूरा कार्यक्रम
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2024


















