सड़क हादसे: खेलते-खेलते सड़क पर पहुंचा मासूम ट्रैक्टर ने रौंदा सड़क हादसे में 4 साल के मासूम की मौत

Voice Of News 24

23 Nov 2024 10:11 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में हुए इस दुखद हादसे में, 4 वर्षीय आहिल उर्फ छोटू की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में हुए इस दुखद हादसे में, 4 वर्षीय आहिल उर्फ छोटू की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय, आहिल घर के पास ही रास्ते पर खेल रहा था, जब एक बिना नंबर का स्वराज 960 एफई ट्रैक्टर धान कूटने की मशीन लेकर आ रहा था। अचानक बच्चे की चीख सुनाई दी और वह गिर पड़ा। हादसे के बाद, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आहिल की मौत हो चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, मो. इशरार के 4 वर्षीय बेटे आहिल उर्फ छोटू शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे घर से कुछ दूर स्थित रास्ते पर खेल रहा था। इस दौरान एक स्वराज 960 एफई ट्रैक्टर बिना नंबर के धान कूटने की मशीन लेकर आ रहा था। खेलते वक्त अचानक बच्चे की चीख सुनाई दी, और वह गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आहिल की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना पर डुमरियागंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया और थाने भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रैक्टर चालक फरार है, लेकिन उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

Voice Of News 24