महराजगंज : धानी ब्लॉक में कार्यरत सचिव शशिकांत पांडेय को हटाने के लिए जानें ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी को क्यों सौंपा ज्ञापन

Voice Of News 24 

22 Nov 2024 22:06 PM

धानी (महराजगंज) 

महराजगंज के धानी ब्लॉक में कार्यरत सचिव शशिकांत पांडेय की कार्यशैली से नाखुश होकर उन्हें हटाने के लिए नौसागर के ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जब किसी भी जिम्मेदार को जनहित में कार्य करने की जिम्मेदारी दी जाती है और जिम्मेदार उस जिम्मेदारी को नजरंदाज करते हैं तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। कुछ इसी प्रकार का एक मामला धानी ब्लॉक के ग्राम सभा नौसागर से सामने आया है।


वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक धानी ब्लॉक में कार्यरत सचिव शशिकांत पांडेय के खिलाफ ग्राम सभा नौसागर के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया कि धानी ब्लॉक में कार्यरत सचिव शशिकांत पांडेय की विकास कार्यों में रुचि नहीं दिखाई पड़ रही है, जिसके कारण ग्राम पंचायत के लोग संबंधित कार्यों को कराने में हीला-हवाली का सामना कर रहे हैं, जिससे मुसीबतों की कहर ग्रामीणों पर बरसता चला जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लोगों को जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र तथ परिवार रजिस्टर नक़ल जैसे अन्य कागजात बनवाने की समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का मांग है कि वर्तमान में सचिव पद पर कार्यरत शशिकांत पांडेय को हटाकर तत्काल सक्रिय सचिव को इस कार्यभार को सौंपा जाए, जिसको लेकर ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों पर जल्द एक्शन लेने का प्रयास करने के लिए अपील किया है, जिससे लंबित कार्य जल्द ही पूर्ण हो सकें।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.