Voice Of News 24
22 Nov 2024 21:14 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन दुर्घटना का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन दुर्घटना का मामला सामने आया है। घटना डफालीपुर पेट्रोल पंप के पास की है, जहां मछलियों से भरा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। इस दुर्घटना का पूरा वाकया पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में मछलियां लूटने की होड़ मच गई। पिकअप के पलटने से मछलियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। घटना के कारण इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कोल्हूई:केनफाउंट एकेडमी में 6 दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापनhttps://t.co/DatfYcidq4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 22, 2024


















