Voice Of News 24
22 Nov 2024 17:02 PM
कोल्हूई
महराजगंज के कोल्हूई क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ स्थित केनफाउंट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 6 दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के कोल्हूई क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ स्थित केनफाउंट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 6 दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ग्रीन हाउस को द्वितीय स्थान और येलो हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

समारोह में विद्यालय के निदेशक अजय कुमार रामचंद्रन ने छात्रों को संबोधित करते हुए धैर्य और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीवन और खेल दोनों में धैर्य और अनुशासन सफलता की कुंजी हैं। एक अच्छा खिलाड़ी खेल में आने वाली चुनौतियों का सामना कर जीत हासिल करता है, और इसी तरह जीवन में भी खेलों की जीवटता अपनाने वाला व्यक्ति हार नहीं मानता। खेल के माध्यम से न केवल शारीरिक, बल्कि चारित्रिक और आध्यात्मिक विकास भी होता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया पी.एन. ने मेडल और सर्टिफिकेट देकर बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य अमित दुबे, मानस उपाध्याय, अजय पाठक, मनोज नायर, राकेश, अशोक यादव, महिपाल यादव, सुरेश, सर्वेश, सुमित, दीप नारायण, निधि पाठक, वर्तिका शुक्ला, शिप्रा, मीनाक्षी, रमनजीत, सिमरनजीत, नैन्सी, नंदनी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर:मेडिकल कॉलेज में फायर मॉकड्रिल का किया गया आयोजनhttps://t.co/Cpklu4uWL8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 22, 2024


















