महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव

Voice Of News 24 

21 Nov 2024 22:51 PM

घुघली (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में आज देर शाम को रेलवे ट्रैक पर अज्ञात कारणों से एक युवती का शव मिलने से आस-पास के क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज गुरूवार की शाम करीब 7:30 बजे महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुघली रेलवे ट्रैक पर एक युवती का लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पहुंची मौके पर आरपीएफ की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी अनुसार घुघली रेलवे स्टेशन के उत्तरी आउटर सिग्नल के करीब रेलवे ट्रैक पर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने एक युवती की लाश देखी। इसके बाद इसकी जानकारी आरपीएफ को दी गई। मौके पर पहुंची उक्त टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

 

Voice Of News 24