Voice Of News 24

21 Nov 2024 15:05 PM
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आज, 21 नवंबर, को पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आज, 21 नवंबर, को पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 1,74,316 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब ये सभी उम्मीदवार फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) की प्रक्रिया में भाग लेंगे। PST में सफल होने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होंगे, जिसके बाद फाइनल चयन किया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके बाद, पुलिस विभाग में 40,000 अतिरिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इस लिखित परीक्षा में 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा दो चरणों में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी।
PST और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के आयोजन की तिथियों की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी अपने आगे की तैयारी कर सकें।
महराजगंज:वीडियो कॉल के जरिए बनाया आपत्तिजनक वीडियो प्रेमिका को ब्लैकमेल कर मांगे पैसे,पुलिस ने दर्ज किया केस https://t.co/BjaTuUk30U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 21, 2024






















