भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल

Voice Of News 24 

21 Nov 2024 15:44 PM

स्पोर्ट्स डेस्क 

भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में, भारत शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में उतरेगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में, भारत शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में उतरेगा। पर्थ में होने वाले इस मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, क्योंकि रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इस मैच से बाहर रहेंगे।

भारतीय टीम के लिए इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत एक चुनौतीपूर्ण समय पर हो रही है, क्योंकि सही टीम संयोजन तैयार करना प्रमुख चुनौती होगी। रोहित की गैरमौजूदगी से बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना है, और जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व भी महत्वपूर्ण होगा। टीम को पिच की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संतुलित टीम तैयार करनी होगी, जिससे वे सीरीज की अच्छी शुरुआत कर सकें।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ की तेज और उछाल भरी पिच पर भारतीय टीम को अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जबकि बल्लेबाजों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी मजबूती दिखानी होगी

पहले टेस्ट मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है

भारतः

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

ऑस्ट्रेलियाः

नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.