महराजगंज:वीडियो कॉल के जरिए बनाया आपत्तिजनक वीडियो प्रेमिका को ब्लैकमेल कर मांगे पैसे,पुलिस ने दर्ज किया केस

Voice Of News 24 

21 Nov 2024 11:13 PM

महराजगंज

महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाने और फिर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाने और फिर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने वीडियो कॉल के माध्यम से कुछ आपत्तिजनक क्लिप्स की स्क्रीन रिकॉर्डिंग की थी और फिर पैसों की मांग की। पैसे न देने पर आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़िता, जो दिल्ली में सीटीईटी की तैयारी कर रही थी, ने बताया कि उसकी राधे नाम के एक युवक से पहचान हुई थी। दोनों के बीच कई बार वीडियो कॉल पर बातचीत हुई, और उसी दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक क्लिप्स की रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद, आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और पीड़िता के परिवार को भेजने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की।

सिंदुरिया थाना के प्रभारी अखिलेश वर्मा ने पुष्टि की है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]