पांच दिन पहले बोरे में बंद युवती की मिली शव की अभी तक नहीं हो पाई पहचान , डुमरियागंज पुलिस के हाथ खाली

Voice Of News 24 

21 Nov 2024 10:29

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले अमौना पांडेय गांव के पास बोरे में मिली युवती की लाश की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले अमौना पांडेय गांव के पास बोरे में मिली युवती की लाश की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के प्रयास में डुमरियागंज पुलिस ने पड़ोसी जिलों बलरामपुर, बस्ती, गोंडा, और संतकबीरनगर की पुलिस से संपर्क किया है और लाश का हुलिया और फोटो साझा किया है। इन जिलों के पुलिस थानों में लाश की पहचान कराने के लिए संबंधित जानकारी भेजी गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

शनिवार की रात को अमौना पांडेय गांव के रास्ते पर ग्रामीणों ने बोरे में बंद एक युवती की लाश देखी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेजा था और पहचान के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। इस संबंध में डुमरियागंज कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि सीमावर्ती जिलों की पुलिस के साथ संपर्क स्थापित किया गया है, और लाश की पहचान के लिए चौकीदारों को भी सक्रिय किया गया है। लाश की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.