सिद्धार्थनगर : अम्बेडकर सभागार में डीएम और सीडीओ की मौजूदगी में किसान दिवस का आयोजन, किसानों की समस्याओं का 100% समाधान सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश

Voice of News 24 

20 Nov 2024 22:18 PM

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के अंबेडकर सभागार में आज किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी और सीडीओ ने किसानों की समस्यायों पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर में अम्बेडकर सभागार में डीएम डॉ. राजा गणपति आर और सीडीओ जयेन्द्र कुमार की मौजूदगी में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने पिछली बैठक की रिपोर्ट पढ़ी और बताया कि अधिकतर शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

इस दौरान डीएम ने किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय पर समाधान के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति राशि लाभार्थियों के खातों में भेजने को कहा। किसानों ने नलकूप खराब होने और धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की।
डीएम ने सभी नलकूपों पर नलकूप चालकों के नंबर अंकित कराने और नलकूप संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद की उपलब्धता और निर्धारित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
सभी अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का समयबद्ध एवं
100% समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

बैठक में जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खाद्य विपणन अधिकारी, किसान यूनियन के पदाधिकारी समेत अन्य किसान भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24