GK Questions : दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला व्यक्ति कौन है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Voice Of News 24 

20 Nov 2024  10 :18 AM

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

प्रश्न 1- मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी कौन सी है?

उत्तर – फीमर

मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी, जांघ की हड्डी यानी फ़ीमर होती है: यह शरीर की सबसे लंबी, सबसे मज़बूत, और सबसे भारी हड्डी होती है.

 

प्रश्न 2-दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला व्यक्ति कौन है?

उत्तर- उसेन बोल्ट [100 मीटर (9.58 सेकेंड) और 200 मीटर (19.19 सेकेंड)]

उसैन बोल्ट (100 मीटर में 9.58 सेकंड) उसैन बोल्ट दुनिया के सबसे तेज और प्रसिद्ध धावक हैं जिन्हें उनके विद्युतीय प्रदर्शन के लिए “लाइटनिंग बोल्ट” के रूप में जाना जाता है।

 

प्रश्न 3- इसरो के नए ह्यूमनॉइड रोबोट का क्या नाम है जो अगली बार अंतरिक्ष में जाएगा?

उत्तर- व्योममित्र

अगले वर्ष गगनयान मिशन पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने से पहले, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष यान की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए एक मानव रोबोट, व्योममित्र को अंतरिक्ष में भेजेगा।

 

प्रश्न 4- मानव शरीर की सबसे छोटी अस्थि कौन सी है?
उत्तर- स्टेपीज़
मानव शरीर में सबसे छोटी हड्डी को स्टेपीज़ कहा जाता है, जो मध्य कान में स्थित होता है। स्टेपल का आकार 3 मिमी × 2.5 मिमी है।
प्रश्न 5-भारत का पहला हिन्दी समाचार पत्र कौन सा था?
उत्तर- ‘उदन्त मार्तण्ड‘ 
 हिंदी भाषा में ‘उदन्त मार्तण्ड’ के नाम से पहला समाचार पत्र 30 मई 1826 में निकाला गया था। इसलिए इस दिन को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने इसे कलकत्ता से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के तौर पर शुरू किया था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.