महराजगंज:जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक

Voice Of News 24 

19 Nov 2024 23:08 PM

महराजगंज

महराजगंज में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक में रोजगारपरक योजनाओं पर जोर दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज की खास 

महराजगंज में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक में रोजगारपरक योजनाओं पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, और ओडीओपी जैसी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैंकों को रोजगारपरक योजनाओं के तहत प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण और आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को उद्यमियों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का भी निर्देश दिया।

वाणिज्य कर विभाग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने व्यापार मंडलों के साथ मिलकर जीएसटी रिटर्न भरने के लिए व्यापारियों को प्रेरित करने पर जोर दिया। इसके लिए सभी प्रमुख बाजारों में व्यापारियों के साथ बैठक करने का सुझाव दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त राज्यकर और ईओ नगर पालिका महराजगंज के साथ-साथ उद्योग और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि व उद्यमी बैठक में शामिल थे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.