महराजगंज : वाहन की चपेट में आए व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24

18 Nov 2024 22:17 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की प्राण पखेरू उड़ गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के निचलौल से झूलनीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सभा टोंगरी, विजय पार्क के समीप आज शाम चार पहिया वाहन (बैंगनआर) व हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला मृतक व्यक्ति की मां बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी निचलौल ले जाया गया। जहां पर घायल व्यक्ति को देखते ही डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया व घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक मृतक व्यक्ति अमरजीत प्रजापति (30) पुत्र उदई प्रजापति‌ व घायल महिला बरमावती पत्नी विद्यासागर, निचलौल क्षेत्र के मेघौली कला के निवासी बताये जा रहे हैं।

 

Voice Of News 24