महराजगंज : जिलाधिकारी ने नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित मॉडल वेंडिंग जोन और निर्माणाधीन पार्क का किया निरीक्षण, जाने क्या कुछ दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Voice Of News 24 

18 Nov 2024 21:29PM

महराजगंज

जिलाधिकारी अनुनय झा ने नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित मॉडल वेंडिंग जोन और निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क के निर्माण कार्य को देखकर प्रसन्न हुए। दूसरी तरफ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित मॉडल वेंडिंग जोन और निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्क के निर्माण कार्य को देखकर संतोष व्यक्त किया और इसके रंग–रोगन व सुंदरीकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पार्क में एक लाइब्रेरी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थापना की बात कही, जिससे स्थानीय निवासियों को अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकें।

जिलाधिकारी ने मॉडल वेंडिंग जोन के निर्माण पर भी प्रसन्नता जाहिर की और इसे जल्द से जल्द “महराजगंज हाट” के नाम से प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने वेंडिंग जोन में कूड़ादान स्थापित करने, अग्निशमन उपकरण लगाने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती पुष्पलता मंगल, पीओ डूडा सुश्री प्रतीक्षा त्रिपाठी, और ईओ नगर पालिका श्री आलोक कुमार शामिल थे। सभी ने विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.