सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के जिला संयुक्त अस्पताल में एक गंभीर घटना घटी है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के जिला संयुक्त अस्पताल में एक गंभीर घटना घटी है, पेट में दर्द की शिकायत लेकर रविवार शाम माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पेट दर्द के इलाज के लिए आए 18 वर्षीय युवक विशाल की, इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनटों में मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया

परिजनों का आरोप: इलाज से पहले मांगे गए 5 हजार रुपये

मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इमरजेंसी वार्ड के कर्मचारियों ने इलाज शुरू करने से पहले 5 हजार रुपये की मांग की थी। जब परिजनों ने डिजिटल माध्यम से पैसे देने की बात कही, तो कर्मचारियों ने नगद लाने पर जोर दिया। काफी बहस के बाद ही इलाज शुरू किया गया, और युवक को तीन इंजेक्शन लगाए गए।  इंजेक्शन लगने के केवल दो मिनट बाद ही विशाल की मौत हो गई।

हाल में हुए एक्सीडेंट 

परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले विशाल का एक्सीडेंट हुआ था। उस समय भी उसे इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसका प्लास्टर किया गया और फिर घर भेज दिया गया। मंगलवार को पेट दर्द की शिकायत के कारण उसे दोबारा अस्पताल लाया गया था।

अस्पताल पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप

मृतक के पिता ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एसडीएम से शिकायत की और इसे ‘रिश्वतखोरी का अड्डा’ बताया।

जांच और कार्रवाई के आदेश

इस घटना के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। मौके पर एसडीएम ललित कुमार मिश्रा और पुलिस के अधिकारी पहुंचे, जिन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मांग

मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से दोषी कर्मचारियों की बर्खास्तगी और अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की है। इस घटना से स्थानीय लोग भी आक्रोशित हैं और जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

इस मामले ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और लोगों में सुरक्षा और चिकित्सा सेवाओं को लेकर भारी चिंता देखी जा रही है।

 

Voice Of News 24 

 

Voice of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *