विधायक विनय वर्मा अपने नए आवास पर जनसंपर्क और उपहार वितरण के दौरान ने जनता के साथ खास बातचीत

Voice Of News 24 

18 Nov 2024 17 :22 PM

सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ में अपने नए आवास पर जनसंपर्क और उपहार वितरण के दौरान विधायक विनय वर्मा  के साथ खास बातचीत । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शोहरतगढ़ में अपने नए आवास पर जनसंपर्क और उपहार वितरण के दौरान विधायक विनय वर्मा ने जनता के साथ खास बातचीत की। उन्होंने अपने स्वास्थ्य में सुधार के बाद जनता के बीच लौटने की खुशी जाहिर की और कहा कि वे जनता की सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं।

 

विनय वर्मा ने इस मौके पर कहा कि क्षेत्र की जनता ने हमेशा उन्हें समर्थन और आशीर्वाद दिया है, और वे इसके लिए आभारी हैं। दीपावली के अवसर पर उपहार देने के पीछे उनका उद्देश्य क्षेत्रवासियों के साथ इस त्योहार की खुशी साझा करना था। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की भी चर्चा की और विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर है। इसके अलावा, वे युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और क्षेत्र में कृषि व व्यापार को बढ़ावा देने की योजनाओं पर काम कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.