खलीलाबाद (संतकबीरनगर)
जनपद संतकबीरनगर के थाना खलीलाबाद क्षेत्र में दो पक्ष आपस में भिड़े। विवाद छिड़ने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और इस मारपीट में एक व्यक्ति की मौत की घटना भी सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज जनपद संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नौहट में दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति के मौत का मामला सामने आया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नौहट में जल जीवन मिशन के तहत कार्य चल रहा था। इस दौरान चल रहे कार्य के बीच में एक विशालकाय वृक्ष का जड़ बांधा बन रहा था। उस वृक्ष के जड़ को निकालते समय दो पक्ष आपस में भिड़ गए और उस पर दावेदारी पेश करने लगे। मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा। दोनों पक्षों के लोग दावेदारी पेश करते-करते मारपीट पर उतर आए।

इस दौरान एक व्यक्ति बीच-बचाव के लिए सामने आया। जो इस मारपीट की चपेट में आ गया। बीच-बचाव के लिए आए व्यक्ति को गहरी चोटे आई, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस इस दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नौहट ग्राम सभा से मारपीट के दौरान एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली। यह सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल किया जा रहा है। दोषियों की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।
महराजगंज : निचलौल क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से मेले का हुआ आयोजन, मेले में पुलिस ने किया ऐसा नेक कार्य की चर्चें सुर्खियों में, जाने पूरा मामलाhttps://t.co/tYGrfpK6ZB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2024























