महराजगंज का एक ऐसा शहर जहां बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देव दीपावली, जाने क्यों मनाईं जाती है? देव दीपावली

Voice Of News 24 

15 Nov 2024 22:23 PM

निचलौल (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में आज कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ लोगों ने मनाई देव दीपावली, घरों में दीपक जलाकर अपने-अपने घरों को लोग जगमगाते दिखें। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के निचलौल में लोगों द्वारा धूमधाम से देव दिवाली मनाई गई। इस दौरान लोग अपने-अपने घरों में जगह-जगह दीप रखें। जिससे उनका घर दीपक की रौशनी से जगमग हो उठा। वहीं कुछ लोग अपने घरों पर छोटी-छोटी इलेक्ट्रॉनिक बिजली लगाकर देव दीपावली पर्व पर अपने परिजनों के साथ मिलकर उत्साहवर्धन किया।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरा शुर राक्षश का वध करके देवताओं को स्वर्ग पुनः प्रदान किया और इसी दिन भगवान श्री हरि विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण करके प्रलय काल में धरती पर जीवन कि रक्षा की। इसी के उपलक्ष्य में कार्तिक पूर्णिमा तिथि को ही देव दिवाली मनाई जाती है। देव दिवाली अंधकार पर प्रकाश के विजय का प्रतीक है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.