सिद्धार्थनगर में आज यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर हुई कार्रवाई, बड़ी संख्या में कटे चालान

Voice of News 24 

11 Nov 2024 22:14 PM

सिद्धार्थनगर 

यातायात पुलिस एवं ARTO ने सयुंक्त रूप से यातायात माह के 11वें दिवस पर नगर/देहात क्षेत्र मे यातायात नियम के प्रति आम जनमानस मे प्रचार प्रसार किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह का आदेश अनुपालन कर क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत राय के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय टीम एवं ARTO सिद्धार्थनगर द्वारा संयुक्त रूप से यातायात माह के तहत हाईडिल तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा, स्वामी विवेकानंद चौक से सनई चौराहा, साड़ी तिराहा आदि स्थानों पर पम्पलेट वितरण एवं पीए सिस्टम के माध्यम से आम जन मानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के तथा दो पहिया पर तीन सवारी/ बिना हेलमेट वाहन चलाना, चार पहिया वाहनों मे सीट बेल्ट नहीं लगाए जाने वाले वाहनों एवं अन्य नियमों के उल्लंघन करने पर चालान किया गया । सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण के साथ अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाने के साथ-साथ एम. वी. एक्ट की धाराओं में कुल 111 वाहनो का चालान करते हुये 1,22,500/- रूपये शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी ।
ये कार्यवाही जहां लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया वहीं दूसरी तरफ इस प्रकार की कार्यवाही सिद्धार्थनगर में चर्चा का विषय बन गई।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.