Voice Of News 24
11 Nov 2024 11:59 AM
महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर स्थित एक अवैध स्पा सेंटर पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर स्थित एक अवैध स्पा सेंटर पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया। यह कार्रवाई परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित इस स्पा सेंटर पर स्थानीय लोगों द्वारा देह व्यापार से जुड़ी शिकायतों के चलते की गई। तहसीलदार पंकज कुमार शाही और श्यामदेउरवा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से यह छापा मारा। छापेमारी के दौरान सेंटर संचालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके परिणामस्वरूप प्रशासन ने स्पा सेंटर को सील कर दिया और मौके से दस्तावेज जब्त किए।
इस छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद था, जिसमें तहसीलदार पंकज कुमार शाही, नायाब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी श्यामदेउरवा अभिषेक कुमार सिंह, और चौकी प्रभारी मनीष पटेल भी शामिल थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध स्पा सेंटरों पर रोकथाम और कड़ी कार्रवाई की उम्मीदें बढ़ी हैं।
महराजगंज जनपद के कई स्थानों पर स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा जोर-शोर से चलने की सूचनाएं मिल रही थीं। प्रशासन ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करने में तत्परता दिखाई, जिससे अन्य अवैध सेंटरों में भी हड़कंप मच गया है।
महराजगंज से बड़ी खबर pic.twitter.com/Vyta1SsTmp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2024























