सिद्धार्थनगर : व्रती महिलाएं शाम को डूबते सूर्य को दीं अर्घ्य, भक्तों का जमुआर छठ घाट पर उमड़ा जनसैलाब

Voice Of News 24 

07 Nov 2024 22:07 PM

सिद्धार्थनगर 

जनपद सिद्धार्थनगर में छठ पर्व मानाने का लोगों ने खड़ा किया मिशाल, एक तरफ व्रती महिलाएं पानी में खड़ा होकर डूबते सूर्य को दीं अर्घ्य और मांगी मन्नते तो दूसरी तरफ घाट पर उपस्थित अन्य लोगों ने छठ माता का दर्शन कर माहौल को बनाया भक्तिमय। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर मे छठ घाटों पर दिखा श्रद्धा का सैलाब। डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं द्वारा दिया अर्घ्य। नदी व पोखरा स्थित घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक सिद्धार्थ नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर मे बृहस्पतिवार की शाम नगर पालिका परिषद् के जमुआर नाला स्थित तुलसी घाट पर छठ पर्व की धूम चारों ओर फैली रही। नदी, पोखरे और अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां व्रति महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर घाटों पर भक्ति का माहौल छाया हुआ था और छठ माता के गीतों की गूंज घाटों पर गूंज रही थी। घाटों पर शाम होते होते श्रद्धालुओं का हुजूम छठ घाट पर बढ़ता जा रहा था।

सदर थाना स्थित जमुआर नाला,तुलसी घाट पर महिला श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग चुका था। इन सभी स्थानों पर महिलाओं ने वेदी पूजन के बाद पानी में खड़े होकर सूर्य देव के डूबने का इंतजार किया। जैसे ही सूर्य देव आकाश में डूबने लगे, सभी ने अर्घ्य अर्पित किया। व्रति महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र की कामना की। नगर पालिका के जमुआर नाला तुलसी घाट पर में विशेष रूप से छठ माता के गीतों को गाने के लिए लोक गायिका हेमा पांडे आई और इस पर्व में चार-चांद लगातीं दिखाई दीं।
वहीं दूसरी तरफ महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए घाटों पर पहुंची और श्रद्धा के साथ सूर्य देवता की पूजा की।

इस दौरान, नगर पालीका अध्यक्ष गोविंद माधव घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें। इस पर्व के दौरान, व्रति महिलाओं के साथ श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या मौजूदगी रही, जिसमें सभासद फतेह बहादुर सिंह, कल हाशमी, संदीप कुमार जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल,अमित सिंह, 25 वार्डों के सभासद समेत अन्य लोग शामिल रहे।

 

Voice of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]