निचलौल समेत अन्य जगहों पर दिखा छठ महापर्व का उत्साह, भक्तों से छठ घाट हुआ भक्तिमय

Voice  Of News 24 

07 Nov 2024 18: 56  PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में तमाम घाटों पर संपन्न हुआ छठ पर्व के शाम का कार्यक्रम, इस पर्व पर क्या कुछ रहीं तैयारियां? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के निचलौल शहर में लगभग आठ स्थानों पर छठ पर्व का धूम देखने को मिला।
यह महापर्व बहुत ही शानदार रूपो में उभर कर सामने आया है। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की संपूर्ण व्यवस्था की गई जिससे लोग सुरक्षित होकर इस पर्व को उत्साहपूर्वक मना सकें।

मौके पर सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, निचलौल नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया और निचलौल थाना अध्यक्ष गौरव कनौजिया समेत तमाम पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत एवं सुदृढ़ बनाने में लगे रहे।

 

Voice Of News 24