संतकबीर नगर:युवक का शव संदिग्ध हालात में मंदिर के खंभे से लटकता हुआ मिला ,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Voice Of News 24 

07 Nov 2024 16:41PM

संतकबीर नगर

संतकबीर नगर के बेलहर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मंदिर के खंभे से लटकता हुआ पाया गया।विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संतकबीर नगर के बेलहर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मंदिर के खंभे से लटकता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान मोहित कुमार निषाद (21) के रूप में हुई, जो भेड़ौरा-पिकौरा गांव का निवासी था। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मृतक के परिवारजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

मोहित की मां अनीता का आरोप है कि एक दिन पहले उसका किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव मंदिर के खंभे पर लटका पाया। इस घटना के बाद परिवार और अन्य ग्रामीणों ने थाने के सामने धरना दिया और नंदौर-बांसी मार्ग को जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर जाम खत्म हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.