Voice Of News 24

07 Nov 2024 15:27PM
खेसराहा (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों के आतंक का सिलसिला रहा जारी, लाखों के समान एवं नगदी लेकर हुए रफ़ूचक्कर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। परिजनों की मानें तो चोरों ने रात के अंधेरे में सेंध काटकर लाखों के जेवरात और नकद 25 हजार रुपये चोरी किए हैं।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, चोरों का महेंद्र पांडेय के घर में सेंध काटने का प्रयास असफल रहा, लेकिन पास में ही जोखन पांडेय के घर के पीछे से चोरों ने सफलतापूर्वक सेंध काटकर घर में प्रवेश किया। चोरी के बाद चोर बक्से में रखे कपड़े गांव के बाहर फेंक कर फरार हो गए।
सुबह जब घर के लोग जागे तो उन्होंने घर के पीछे सेंध का निशान पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके।
ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में चोरियों की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे लोग चिंतित हैं।
फिलहाल पीड़ित परिवार पुलिस के सफल अनावरण एवं चोरी का पर्दाफाश करने के इंतेज़ार में बैठे हुए हैं।
सिद्धार्थनगर:आज शाम को डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्यhttps://t.co/MbHPKzymnL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2024






















