Voice Of News 24
07 Nov 2024 14:31 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में छठ महापर्व की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं, विशेषकर राप्ती नदी के तट और अन्य प्रमुख तालाबों पर। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर में छठ महापर्व की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं, विशेषकर राप्ती नदी के तट और अन्य प्रमुख तालाबों पर। मंगलवार से शुरू हुए इस चार दिवसीय पर्व का समापन गुरुवार को डूबते सूर्य और शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। श्रद्धालुओं के बढ़ते आगमन को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई, लाइटिंग, और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है।
डुमरियागंज के राप्ती नदी तट और भारत भारी सरोवर पर भी सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम डॉ. संजीव कुमार दीक्षित के निरीक्षण के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने भी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
छठ के एक दिन पहले किस तरह संपन्न हुआ तैयारियों का सिलसिलाhttps://t.co/cpVwCvk6Qg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 6, 2024


















