फरेंदा में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक पर सवार चार लोग घायल

Voice Of News 24 

06 Nov 2024 18:01 PM

फरेंदा (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर से चार लोगों के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर एक बाइक पर सवार दो लोगों की पहचान तो हों गई दूसरे बाइक पर सवार दो लोगों की पहचान करने में प्रशासन जुटी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महाराजगंज के नगर पंचायत आनंद नगर में संचरहिया ढाले के पास दो बाइक पर सवार चार लोग भीषण टक्कर में घायल हो गए हैं। जिसमें एक बाइक पर सवार दो घायलों की पहचान हो गई है। सभी घायलों में से एक की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। घायल को को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को वहां पर उपस्थित लोगों ने पूछताछ करने पर बताया कि एक संतोष पुत्र बुधीराम उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी लोहरपुरवां एवं भोलू पुत्र स्वर्गीय शहजाद उम्र लगभग 18 वर्ष बताया जा रहा है और दूसरे बाइक पर सवार दो लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.