पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने निचलौल के छठ घाटों का किया निरीक्षण साथ में मौजूद रहे नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया

Voice Of News 24 

O6 Nov 2024 15:58 PM

महराजगंज

जिले के पुलिस अधीक्षक ने छठ पर्व के दृष्टिगत थाना निचलौल के क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के पुलिस अधीक्षक ने छठ पर्व के दृष्टिगत थाना निचलौल के क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण करते हुए छठ घाटों का जायजा लिया और देखा कि पूजा स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं या नहीं। थानाध्यक्ष निचलौल को निर्देश दिया गया कि वे अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि घाटों पर जो भी व्यवस्थाओं में कमी हो, उसे शीघ्र ही दूर किया जा सके।

इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रकाश और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। यह सुनिश्चित किया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और त्योहार के दौरान सभी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हों।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया, निचलौल थाना अध्यक्ष गौरव कनौजिया, व नगर के सभासद एवं नगर के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.