Voice Of News 24
06 Nov 2024 11:37 PM
महराजगंज
महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कल समय पर पहुंचकर एक युवती की जान बचाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कल समय पर पहुंचकर एक युवती की जान बचाई। घटना के अनुसार, जमुनिया गांव की रुखसार खातून, अपने परिवार के साथ किसी विवाद के बाद घर के अंदर दरवाजा बंद कर फांसी लगाने का प्रयास कर रही थी। चौकी प्रभारी को इसकी सूचना मिलते ही, वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रभारी अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल संगम पांडेय, और कांस्टेबल सरवन सिंह ने ग्रामीणों की सहायता से दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर उन्होंने देखा कि रुखसार पंखे से लटकने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने तुरंत युवती को नीचे उतारा और उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
इस त्वरित कार्रवाई से एक जान बचाई गई, और चौकी प्रभारी की भूमिका को स्थानीय लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।
GK Questions : भारत का पहला नोबेल पुरस्कार विजेता कौन था? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 6, 2024


















