संतकबीर नगर :डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पुराने तहसील के छठ घाट का किया निरीक्षण

Voice Of News 24 

06 Nov 2024 10:52 PM

संतकबीर नगर

संतकबीर नगर में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने बड़े पैमाने पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संतकबीर नगर में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने बड़े पैमाने पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मंगलवार को पुराने तहसील के छठ घाट का निरीक्षण किया और शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से पूजा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी प्रमुख पूजा स्थलों पर अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात करने के साथ ही ईओ, बीडीओ, और एडीओ पंचायत को प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग, गोताखोर, और नाव की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे और अलग से पार्किंग व्यवस्था का भी प्रबंध किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। भीड़ प्रबंधन के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा और तालाब, पोखरों एवं घाटों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की जानकारी देते हुए बताया कि पूजा स्थलों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.