महराजगंज : पुलिस अधीक्षक द्वारा चौक थाना क्षेत्र में छठ घाटों का निरीक्षण कर दिया गया दिशा-निर्देश

Voice Of News 24 

05 Nov 2024 22:32 PM

चौक (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस दौरान किन-किन बिन्दूओं पर गहनता से जांच-पड़ताल किया गया? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा चौक थाना अंतर्गत छठ घाट का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में उन्होंने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को छठ पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि पर्व के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी उपाय उचित रूप से लागू हों, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पर्व मना सकें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि सुरक्षा और यातायात को सुव्यवस्थित रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पिकेट ड्यूटी लगाई जाए, और साफ-सफाई के मानकों का भी सख्ती से पालन किया जाए।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त आदेश का यदि अवहेलना करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी

 

Voice Of News 24