Voice Of News 24
05 Nov 2024 21:35 PM
सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर में समस्त थानों की पुलिस अपने अपने थाना क्षेत्र में आगामी छठ पर्व के अवसर पर घाटों का निरीक्षण कर संबंधित को निर्देशित किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

छठ पर्व को देखते हुए सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशानुसार जनपदीय पुलिस ने सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक आज अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पानी की गहराई की पहचान कर घाटों पर गहरे पानी वाले स्थानों को बांस के बैरिकेड्स से सुरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त, भीड़ नियंत्रण के लिए यातायात और पार्किंग व्यवस्था की भी योजना बनाई गई है ताकि छठ पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस का यह मानना है कि छठ के इस पर्व पर सुरक्षा संबंधी कोई चूक न होने पाएं जिससे पुलिस पर सवाल खड़े हो।
सिद्धार्थनगर :सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हर्ष फायरिंग मामले में मुकदमा दर्जhttps://t.co/jLFL4kMImc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2024























