महराजगंज:छठ पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट

Voice Of News 24 

05 Nov 2024 13:36 PM

महराजगंज

महराजगंज में आगामी छठ पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महराजगंज में आगामी छठ पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रों में छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए पिकेट ड्यूटी को अलर्ट रखें। विशेष रूप से, घाटों पर भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी रहेगी।

एसपी महराजगंज ने छठ पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने और शांति सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन से भी सहयोग की अपील की है।

 

Voice Of News 24