सिद्धार्थनगर : प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल खराब करने का प्रयास,पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से मामला हुआ शांत

Voice Of News 24 

05 Nov 2024 13:06 PM

सिद्धार्थनगर

डुमरियागंज के माली मैनहा इलाके में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना ने तनाव पैदा कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

सिद्धार्थनगर जिले के थाना डुमरियागंज के अंतर्गत ग्राम माली मैनहा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना के संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिद्धार्थनगर ने स्थिति को स्पष्ट करने के लिए एक वीडियो बयान जारी किया है। बयान में, एएसपी ने घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी और बताया कि घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया है। मामले की जांच की जा रही है, और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।

डुमरियागंज के माली मैनहा इलाके में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना ने तनाव पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, माली मैनहा के तीन स्थानों पर स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं को सोमवार शाम विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने प्रतिमा पर पथराव कर दिया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने डुमरियागंज मंदिर चौराहे पर बस्ती मार्ग को जाम कर दिया और अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और मामले को शांत कराया।पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही गई है।समाज में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है

 

Voice Of News 24