महराजगंज : मामूली विवाद में चलें जमकर लाठी-डंडे, विडियो हुआ वायरल

Voice Of News 24 

19 Oct 2024 17:03 PM

नौतनवां (महराजगंज) :

जनपद महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र में बाइक खड़ी करने के मामले में जमकर चलें लाठी-डंडे। विडियो हुआ वायरल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार दुकान के सामने बाइक खड़ी करने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

 

इस दौरान जमकर लाठियां बरसाई गई। आस-पास लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मामले को भयावह रूप लेता देख लोगों में भगदड़ मच गई। इस पूरे मामले का विडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

 

 

Maharajganj News  

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.