महराजगंज : दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर से पिता पुत्री समेत तीन घायल

Voice Of News 24 

13 Oct 2024 20:09 PM

निचलौल (महाराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर स्थित ग्राम सभा सिरौली पेट्रोल पंप के पास आज शाम दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर से पिता पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक स्थानीय लोगों की सहायता से एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी निचलौल ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलों में प्रदीप साहनी (28) पुत्र राजेंद्र साहनी सिया साहनी (4)पुत्री प्रदीप साहनी यह दोनों आपस में पिता और पुत्री है, जबकि तीसरा घायल व्यक्ति सरवन मद्धेशिया (46) पुत्र बिंदालाल निचलौल कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा सिरौली के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

Maharajganj News