महराजगंज : जिम्मेदारो के लापरवाही से हादसे की शिकार हुई रोडवेज बस

Voice Of News 24 

13 Oct 2024 14:42 PM

फरेंदा (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज में ऐसा एक भी दिन नहीं गुजर रहा जिस दिन सड़क हादसे की घटना नहीं घटित हो रही है। आज रविवार को फिर एक रोडवेज बस डिवाइस पर चढ़ कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जिले के फरेंदा कोतवाली क्षेत्र में आज रविवार को निराला नगर पेट्रोल पंप के पास एक काशी डिपो की रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 के संवाददाता ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त किया। संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार बस का नंबर UP 65 ET 5564 है,जो सोनौली से बनारस जा रही थी।

संवाददाता से बातचीत के दौरान बस चालक दयाशंकर यादव ने बताया कि बस की स्टेरिंग जाम होने के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बस चालक ने बताया कि यह समस्या पहले से ही आ रही थी, जिसकी जानकारी हमारे द्वारा संबंधित उच्चाधिकारियों को दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया जिसका नतीजा है कि आज बस हादसे की शिकार हो गई।
बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोगों को चोटे भी आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.