Voice Of News 24
07 Oct 2024 10:54 AM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले में बार-बार आने वाली बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत और सहायता का सिलसिला जारी है। बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले में बार-बार आने वाली बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत और सहायता का सिलसिला जारी है। बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर प्रशासन द्वारा प्रभावितों को राहत दी जा रही है।
रविवार को जोगिया विकासखंड के महुआ गांव के 500 बाढ़ पीड़ितों को सांसद जगदंबिका पाल द्वारा ककरही पुल के पास आयोजित एक कार्यक्रम में राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने किसानों को आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से लड़ने के लिए एकजुट होकर काम करना जरूरी है और किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार आप के लिए हर संभव काम करेगी ये मेरा और मेरे सरकार का वादा है.सरकार आप के साथ है.इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष चौधरी, ग्राम प्रधान और कई अन्य स्थानीय नेता और अधिकारी उपस्थित थे।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 07 अक्टूबर सितंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/HjCE8TX6ED
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2024


















