आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर धरना देकर अपरजिलाधिकारी महाराजगंज के नाम से 2 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम निचलौल को सौंपा ज्ञापन

Voice Of News 24 

06 Oct 2024 11:05 AM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल तहसील पर बीते शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दो सूत्री मांगों को लेकर सौंपें गए ज्ञापन की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बीते शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया और अपरजिलाधिकारी महाराजगंज के नाम से 2 सूत्रीय संबोधित ज्ञापन एसडीएम निचलौल को दिया, जिसमें मांग किया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में अल्ट्रासाउंड एक्स-रे मशीन तथा डिजिटल एक्सरे मशीन की तत्काल व्यवस्था कराई जाए इसके पहले भी पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा सीएमओ एसडीएम एडीएम तथा डीएम को कई बार ज्ञापन देकर अवगत कराया गया लेकिन शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया।

निचलौल क्षेत्र की लगभग चार लाख आबादी है यहां के लोगों को महाराजगंज जिले पर जाकर सुबह से लाइन लगाना पड़ता है उसके बाद दोपहर में उनकी बारी आती है तब जाकर अल्ट्रासाउंड होता है। निचलौल क्षेत्र के लोग सुबह से भूखे प्यासे रह कर महाराजगंज जाकर अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर है। जनहित की समस्याओं को देखते हुए अगर सरकारी अस्पताल निचलौल में डिजिटल एक्सरे मशीन और अल्ट्रासाउंड एक्सरे मशीन की तत्काल व्यवस्था हो जाती है तो क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इन्हीं दो बिंदुवार मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.