भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका ऑलराउंडर शिवम दुबे सीरीज से हुए बाहर

Voice Of News 24 

06 Oct 2024 09:11 PM Sumit Saini

स्पोर्ट्स न्यूज़

आज रविवार से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

आज रविवार से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. और कुछ महीने पहले टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

दुबे के कमर में चोट लगने के कारण सीरीज से हटने को मजबूर होना पड़ा है. निश्चित ही इससे भारतीय टीम की इलेवन के संतुलन पर जरूर असर पड़ेगा. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला आज रविवाार को ग्वालियर के नए माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेलेगी, जिसके लिए दोनों ही टीमों ने मैच की पूर्व संध्या पर नेट पर जमकर पसीना बहाया.

राष्ट्रीय चयन समिति ने शिवम दुबे की जगह बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम में जगह दी है. देखना होगा की भारतीय टीम अपने इलेवन किस तरह संतुलन करती है।

तिलक वर्मा के लिए बुलावा आना अप्रत्याशित रहा. और यह लेफ्टी बल्लेबाज टीम के साथ बिना नेट अभ्यास के साथ रविवार सुबह टीम के साथ जुड़ेंगे. यह जानकारी बीसीसीआई ने जारी रिलीज में दी. अब यह देखने की बात होगी कि वर्मा पहले मुकाबले में इलेवन में जगह बना पाते हैं या नहीं

बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव और तिलक वर्मा

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.