सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने खेसरहा विकास क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भलुहा का किया औचक निरीक्षण

Voice Of News 24 

30 Sep 2024 23:43 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने खेसरहा विकास क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भलुहा का औचक निरीक्षण किया।

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने खेसरहा विकास क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भलुहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 250 बच्चों का नामांकन पाया गया, जिनमें से 160 बच्चे उपस्थित थे। डीएम ने विद्यालय के विभिन्न रिकॉर्ड्स जैसे पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर और मिड-डे मील रजिस्टर की जांच की। कुछ रजिस्टर समय पर अपडेट नहीं पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और रिकॉर्ड्स को समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए।

निपुण तालिका और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स अधूरे पाए गए, जिस पर शिक्षकों शत्रुघ्न कुमार गुप्ता और अवधेश मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा गया।
कम्पोजिट ग्रांट से जुड़े टीएलएम पेंटिंग नहीं मिली, और विद्यालय में आरओ (वॉटर फिल्टर) नहीं लगा था।
मिड-डे मील मीनू के अनुसार था, लेकिन बच्चे जूते और मोजे पहने हुए नहीं थे, जिसके लिए प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया कि बच्चों को पूरी ड्रेस में उपस्थित होने की व्यवस्था की जाए।

साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं थी, और शौचालयों में गंदगी पाई गई, जिस पर तत्काल सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
विद्यालय का किचन भी निरीक्षण में शामिल था, जिसमें गेहूं की गुणवत्ता बहुत खराब पाई गई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि नया गेहूं लाया गया है, लेकिन डीएम ने इस पर भी स्पष्टीकरण मांगा।
अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण कार्य की छत की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग को टेक्निकल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया।

 

 

Siddharthnagar News

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: बटौरा से जनकपुर तक कच्ची सड़क को पिच कराने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले ग्रामीण, डीएम ने दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश